शान-ए-काशी 2013 से अब तक
पत्रकारिता सेवा :- सर्वश्री सुशील मिश्र, राकेश यादव, राजेश कुमार गौतम, राजेन्द्र मोहन लाल श्रीवास्तव, भारत भूषण यादव, मो० दाऊद, सुहैल अख्तर, कु० शिवांगी सिंह, आशुतोष दत्त मिश्र, उत्पल मुखर्जी, विकास विकास बु कुमार शुक्ला, सौरभ कुमार शुक्ला, आलोक मालवीय, अशोक कुमार पाण्डेय
चिकित्सासेवा :-सर्वश्री प्रो० राणा गोपाल सिंह, डॉ० नीलम ओहरी, डॉ० विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ० सुनील कुमार, डॉ० देवेन्द्र कुमार पाल, डॉ० अरूण कुमार श्रीवास्तव, डॉ० मनीष पाण्डेय, डॉ० रुपाली अग्रवाल, डॉ० अनुभा श्रीवास्तव, डा० सुरेन्द्र नाथ ओझा, डा० वैभव जायसवाल, डॉ जी शिवांगी, डॉ० रवि शंकर प्रसाद
समाज सेवा अन्य :- रवि शंकर केशरी, हरीश पाठक, श्रीमती सोनी जायसवाल, रामरनेश “नरेश”, अतुल कुमार केशरी, सैयद कामरान अहमद, दूस्लाम हुसैन खाँ, राज कुमार प्रसून, तिलकराज मिश्र, डॉ० राज कुमार सिंह, रविन्द्र यादव, सुशील यादव, मनोज कुमार मिश्र, बलराम दास, श्रीमती चन्द्रावती, नरेश, अशोक कुमार कसेरा, आचार्य देवनारान चौलागाई विनोद राक, भरत सहानी, (काशी नटिनियादाई व्यापार मण्डल, वाराणसी), पवन कुमार वर्मा, निधि द्विवेदी, रामबाबू गुप्ता, देवव्रत मिश्र, अजय कुमार सोनी, आचार्य शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंवदा सिंह, श्रीमती झरना मुखर्जी, पंकम कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती मंजू सिंह, महेन्द्र नाथ तिवारी अलंकार, संदीप कुमार यादव, डा० श्याम बिहारी मिश्र, माधुरी मिश्रा
शिक्षा सेवा :- पशुपति झा, डॉ० मीना कुमारी, डा० रश्मि सिंह, श्रीमती अनीता सिंह, डा० अंजू सोनकर, डॉ० पवन कुमार शास्त्री, डॉ० रेणुका नागर, डॉ० दीपक कुमार, डॉ० श्याम नारायण सिंह, श्रीमती गीता राय, डा० विनोद चतुर्वेदी, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती मुदीता गोश्वामी, श्रीमती अर्चना जायसवाल, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, श्रीमती अंशु शुक्ला
विधि सेवा :- सुरेन्द्र कुमार सेठ (एड.), के. एल. के. चंदानी, शशिभूषण पाण्डेय, दीनानाथ सिंह, अवधेश कुमार सिंह, राम कुमार विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला
प्रशासनिक सेवा :- सर्वश्री जियालाल यादव, अमित कुमार
आकाशवाणी : आशुतोष शास्त्री, श्रीमती पूजा पाण्डया
गिरीश पाण्डेय “काशिकेय”
शान-ए-काशी- 2026
आजमगढ़ के मूल निवासी वाराणसी में जन्में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक करने के पश्चात बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी सेवा दी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी बने। गिरीश पाण्डेय “काशिकेय” का विशेष अभिरुचि काव्य रचना पर रही। काव्य रचना को दृष्टिगत करते हुए आपको राजभाषा विभाग का प्रभारी बनाया गया। बैंक से सेवानिवृत्त होने के पश्चात आप पूर्णकालिक साहित्य सेवा, लेख, समीक्षा, गजल, गीत आदि लेखन से हिंदी साहित्य को मजबूत व उन्नत शिखर पर पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आपकी दो पुस्तकें प्रकाशित हैं। वाराणसी से प्रकाशित कविताम्बरा पत्रिका के सह सम्पादक है। देश के विभिन्न प्रांतों में स्वरचित काव्य की प्रस्तुति दी है। साहित्यिक संस्थाओं ने आपको अनेकों सम्मान से सम्मानित किया है।
हीरा लाल चौरसिया
शान-ए-काशी- 2026
पिता राजवंश चौरसिया व माता श्रीमती फुलेरा देवी के दुलारे सुपुत्र हीरालाल चौरसिया का जन्म 1980 देवरिया में हुआ। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा भाटपार रानी इण्टर कॉलेज देवरिया में हुआ। स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय, एम०ए० व बी०एड० महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शिक्षा ग्रहण किया। मन पत्रकारिता भी ओर बढ़ा तो राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का ज्ञान अर्जित किया। हीरालाल चौरसिया वाराणसी से प्रकाशित 2002 में तरुण मिश्रा सहित पाँच प्रमुख समाचार पत्रों में सेवा देते हुए वर्तमान में अमर उजाला में पत्रकारिता की सेवा कर रह हैं। हीरालाल चौरसिया का कथन है कि युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा भाव से आये। राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें।
अमित कुमार पाण्डेय
शान-ए-काशी- 2026
अमित कुमार पाण्डेय का जन्म अपने ननीहाल गया बिहार में हुआ। जन्मोपरान्त माता पिता संग वाराणसी अपने घर आ गये। प्रारम्भिक शिक्षा चन्द्रावती शिशु विहार वाराणसी से हुई। आपके पिता श्री मदन मोहन पाण्डेय दैनिक समाचार पत्र “आज” में साहित्य पृष्ठ लेखन करते रहे। पिता का अमिट छाप पड़ा। अमित कुमार पाण्डेय 12 वर्ष से पत्रकारिता सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष पद से सेवा दे रहे हैं। अमित कुमार पाण्डेय कहते हैं…
लेखन, अनुशासन, ईमानदारी मानव को उच्च शिखर पर ले जाता है।
सना सलीम
शान-ए-काशी- 2026
मिरजापुर में पिताश्री सलीम उल्लाह व माता श्रीमती निगाहरजा की सुपुत्री सना सलीम का जन्म 1995 में हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा मिरजापुर से ग्रहण करने के उपरान्त 2013 में पत्रकारिता अध्ययन की। साथ ही गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सना सलीम विगत 10 वर्ष से आकाशवाणी वाराणसी एवं 5 वर्ष से दूरदर्शन वाराणसी में उदघोषणा तथा एंकरिंग का कार्य कर रही हैं। वर्तमान में रेडियों जाकी हैं। सना सलीम कहती हैं कि रुचि वाले कार्य करें। उसी में उन्नति के शिखर मिल जायेंगे।
विजयता सचदेवा
शान-ए-काशी- 2026
सपने पाले नहीं सपने को साकार करने के लिए आत्म चिंतन, अनुशासन, कर्तव्य का पालन-इच्छा शक्ति होना चाहिए! यह कथन है कि मिसेज एशिया विजेता विजयता सचदेवा का है। विजयता सचदेव मांडल के क्षेत्र में बचपन से अभिरुचि रखती थी। जो मिसेज ऐशिया का एवार्ड अपने पक्ष में किया। विजयता सचदेव माडल, मेकअप कलाकार व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जहाँ छोटे बच्चों को माडल कला का हुनर सिखती है। वही प्लास्टिक मुक्त का संदेश जनमानस तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास कर रही हैं। आपको काशीरत्न, यूपीआ पुरस्कार, स्टार ऑफ शो, प्लास्टिक फ्री इंण्डिया वाक 2026, गौरव रत्न, प्रेरणा स्तम्भ सम्मान 2026 सहित अनेक पुरस्कार व अवार्ड प्राप्त है। विजयता सचदेवा कहती हैं पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। तो भारत के प्लास्टिक मुक्त करना होगा।
कल्पना तिवारी
शान-ए-काशी- 2026
चिरईगाँव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद से शिक्षा का अलख 17 वर्ष से जगा रही है। कल्पना तिवारी की प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून में तथा एम. काम. व बी. एड. की उपाधि कानपुर से ग्रहण किया। आपके पिता श्री विनय प्रकाश उपाध्याय एकाउंट ऑफिसर रहे। तथा माता श्रीमती प्रतिमा उपाध्याय अध्यापिका रही। माता-पिता का कल्पना तिवारी पर पूरा असर पड़ा। जो शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा को मजबूत बना रही है। कल्पना तिवारी शिक्षा क्षेत्र में सेवा के साथ-साथ अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ चिरईगाँव ब्लाक में महिला शिक्षक की अध्यक्ष हैं। साथ ही समाज सेवा की दृष्टि से रुद्रा बुद्धा इन्क्लेव के अध्यक्ष पद से समाज की सेवा कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मूलभूत शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराती हैं। आपका विचार है कि हमें समाज से जो मिला है उससे अधिक समाज को लौटाने का प्रयास करना चाहिए।
नाजिश खॉन
शान-ए-काशी- 2026
अगर मानव के हाथ में कला है तो अपने कला के माध्यम से समाज को नया दिशा दे सकता है। यह कथन है नाजिश खॉन का। नाजिश खॉन ने 1999 में ब्यूटिशियन का कोर्स शुरु किया इस कार्य से प्रभावित होकर आर्य महिला बी.डी. सोमानी में ब्यूटिशियन कला सिखाने का अवसर मिला। मेहनत का परिणाम रहा बड़ा ब्राण्ड ब्यूटी सलोन के नाम से अवसर मिला। नाजिश खॉन का कहना है कि यदि इंसान पूरी मेहनत इरादा के साथ कार्य करे तो उसे मुकाम अवश्य मिल जाते हैं। युवा भी इसी इरादे के साथ आए और आगे बढ़े। नाजिश खॉन एक बच्चे से ब्यूटिशियन प्रशिक्षण सेवा शुरु की थी। जो अब तक लगभग 45 हजार से अधिक युवा महिला ब्यूटिशियन प्रशिक्षण प्राप्त कर भारत के कई प्रदेशों में स्वरोजगार प्रशिक्षण दे रही हैं। इस कला को आर्थिक मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही हैं।
अंशुमान दूबे (एडवोकेट)
शान-ए-काशी- 2026
अंशुमान दूबे विधि सेवा व प्रबन्धक में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपके पिता श्री काली प्रसाद दूबे व माता श्रीमती ऊषा दूबे के सानिध्य में सेवा समर्पण का ज्ञान प्राप्त किया। आप 2002 में विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त कर आमजन के साथ न्याय की लड़ाई में अग्रीम भूमिका निभा रहे हैं। अंशुमान दूबे 2012 में बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने। काशी साई फाउण्डेशन सोसाइटी के अध्यक्ष पद से सेवा दे रहे हैं। अंशुमान दूबे (एडवोकेट) का कहना है कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।
इंजी० प्रकाम्य ओशो
शान-ए-काशी- 2026
प्रकाम्य ओशो एक युवा उद्यमी मार्केटिंग रणनीतिकार तथा सामाजिक पहलकर्ता है जो स्वास्थ्य एवं डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में अर्पणम फाउण्डेशन के माध्यम से सेवा दे रहे हैं। प्रकाम्य ओशो ने 17 राज्यों में बहुभाषीय अभियानो का संचालन किया है। तथा आधारित कंटेंट प्रोडक्शन मांडल विकसित कर डिजिटल एंगेजमेंट को कई गुना बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आपका उल्लेखनीय योगदान है। मदर मल्स के माध्यम से किफायती भोजन व्यवस्था व सप्लाई चेक माडल विकसित किया है
आईएजे लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड 2026 डा० आनन्द पाल राय
डा० नन्दपाल राय पुत्र स्व० उदित नारायण राय निवासी अर्दली बाजार, वाराणसी के हैं एवं नेशनल इंटर कॉलेज, पिण्डरा, वाराणसी में प्राचार्य के पद से दिनांक 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त केन्द्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय अटरु जिला बरन, राजस्थान में प्राचार्य पद पर सेवार्द है। इनकी शैक्षणिक योग्यता एम०एम०सी एम०ए० एम०एड० एवं पी०एच०डी० है। ये प्रशासनिक कार्य एवं शिक्षण कार्य के अतिरिक्त सामाजिक कार्य में भी योगदान करते रहते हैं। इनके द्वारा कई पुस्तकों का प्रकाशन भी किया गया है। डॉ० राय ने राजकीय वृद्धा एवं अशक्त (महिला) दुर्गाकुण्ड में भी सामाजिक कार्य में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है इसके साथ ही साथ ये कुष्ट आश्रम संकटमोचन मंदिर लंका वाराणसी में भी सेवाकार्य एवं आर्थिक सहायता का कार्य भी सम्पादित किया है तथा अन्ध विद्यालय दुर्गाकुण्ड वाराणसी के छात्रों को भी आर्थिक सहायता का भी कार्य किया है। ये रोटरी क्लब वाराणसी वाराणसी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी सम्मानित किया गया है। ये रोटरी क्लब वाराणसी सिटी के अध्यक्ष वर्ष 2026-17 में इनको रोटरी मण्डलाध्यक्ष के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के सम्पादन के लिए उत्कृष्ट अध्यक्ष का सम्मान मिला। ये अंतर्राष्ट्रीय रोटरी फाउण्डेशन पाल हेरिश के फेलो व सदस्य बने। ये गुरुबदन छात्र अभिनन्दन भारत विकास परिषद सत्यभ शाखा के उपसचिव के पद शामिल कर रहे हैं। डॉ० राय द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले खेल-कूद सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट गाइड, एन०सी०सी०, गंगा महोत्सव एवं पर्यावरण के सुद्धिकरण हेतु वृक्षारोपण एवं सामाजिक कार्यों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गरीब दिव्यांग छात्र/छात्राओं को भी प्रेरित एवं पुरस्कृत करते रहते हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी पुरातन छात्र के रूप में उप कुलपति काशी विद्यापीठ के द्वारा वर्ष 2021 में सम्मानित किया गया। इन्हें नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत सेमिनार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वर्ष 2022 एवं 2023 में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। जिसमें इनको सम्मानित भी किया गया है। इन्हें आर्गेनाईजिंग हेल्थ चेकअप एवं वृक्षारोपड़ के लिए रोटरी क्लब डिस्ट्रक्ट गवर्नर के द्वारा भी सम्मानित किया जाता है। इनके पिताजी डा० उदित नारायण जी पुश चिकित्सक अधिकारी थे। और इनकी माता जी जानकी राम जी प्रधानाध्यापिका थी। आपको राष्ट्रीय अलंकरण, काशीरत्न तथा प्रतिष्ठित संस्थाओं में अनेक सम्मान से सम्मानित किया है। डा० राय की उपलब्धिया, साहित्य, सामाजिक, युवा समाज राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस, वृद्धा आश्रम एवं सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए आईएजे लाइव टाइम अचिवमेंट अवार्ड 2026 प्रदान किया जाता है।
आईएजे नागरिक अभिनन्दन 2026 डा० सुबास चन्द्र
डा० सुबास चन्द्र एक व्यवसायी साहित्यकार, कवि एवं समाज सेव के रूप में जाने जाते हैं। आपको देश के अनेकों संस्थाओं से अबतक लगभग 250 से ज्यादा सम्मान से सम्मानित किया गया है। आपकी 2 पुस्तकें भारत रत्न महामना मालवीय एवं हिंदू धर्म तथा सिन्दु की लहरें प्रकाशित हो चुकी हैं। जीवन वीणा तथा काशी के संगीतकार का बहुत जल्द प्रकाश होने जा रहा है। आप नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हैं। जिसमें देशभर के साहित्य कार्यों समाज सेवी सदस्य हैं। नादान परिंदे साहित्य मंच के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को हर सम्भव मदद करते रहते हैं। डा० सुबास चन्द्र के व्यक्तित्व, कृतित्व सेवा का आईएजे परिवार नागरिक अभिनन्दन करता है।
केन्द्रीय कार्यसमिति – 2026-27
पद्मभूषण प्रो० देवी प्रसाद द्विवेदी - संरक्षक डा० कैलाश सिंह विकास - राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० एस. एस. यादव (एड) - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो० दाऊद - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोती लाल गुप्ता - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह - राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द कुमार विश्वकर्मा - राष्ट्रीय महामंत्री एड० जियाउद्दीन फारुकी - राष्ट्रीय महामंत्री आशीर्वाद सिंह - राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामनरेश नरेश - राष्ट्रीय मन्त्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव - राष्ट्रीय मन्त्री आनन्द कुमार सिंह - राष्ट्रीय मन्त्री विजय कृष्ण सिंह - राष्ट्रीय मन्त्री प्रवीण द्विवेदी - राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हृदय नारायण द्विवेदी (एड) - राष्ट्रीय विधि सलाहकार श्रीमती राधा सिंह - राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पियूषकान्त राय - राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राम बाबू गुप्ता - राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुसीरुल हसन सिद्धकी अज्जन भाई - उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा० सुबास चन्द्र - उत्तर प्रदेश महामंत्री ज़फरुद्दीन फारुकी - उत्तर प्रदेश महामंत्री विनय कुमार श्रीवास्तव - मंण्डल अध्यक्ष वाराणसी विक्की वर्मा - मंण्डल महामंत्री वाराणसी अमित कुमार पाण्डेय - जिला अध्यक्ष वाराणसी संजय पाण्डेय - जिला महामंत्री वाराणसी प्रकाश आचार्या - जिला महामंत्री वाराणसी
चयन समिति – 2025
डा० कैलाश सिंह विकास – संयोजक
काशीरत्न प्रो. शैलेश कुमार मिश्र – सदस्य
काशीरत्न सत्य नारायण द्विवेदी एड० – सदस्य
काशीरत्न अरविन्द कुमार विश्वकर्मा – सदस्य
काशीरत्न डा० शुभम कुमार सेठ – सदस्य
काशीरत्न जियाउद्दीन फारुकी – सदस्य
शान-ए-काशी श्रीमती गीता राय – सदस्य
काशीरत्न मोती लाल गुप्ता – आईएजे संयोजक
सभी प्रदेश मण्डल व जिला के अध्यक्ष एवं महामंत्री आमंत्रित सदस्यगण।
एस० वी० आई मीडिया एण्ड ट्रेनिंग प्रबन्ध समिति
डा० कैलाश सिंह विकास – संस्थापक निदेशक
डा० तुलसी दास मिश्र – सहायक निदेशक
आनन्द कुमार सिंह – परीक्षा नियंत्रक
लक्ष्मी शंकर सेठ – समन्वयक
डा० नितेश कुमार गुप्ता – सदस्य
आशीर्वाद सिंह – सदस्य




