लखनऊ।गर्मी की तपती परिस्थितियों में जब बिजली ही जीवन की धड़कन बनी हुई है, ऐसे समय माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी एवं ऊर्जा प्रबंधन ने संवेदनशील पहल करते हुए संगठन से प्रस्तावित एक दिवसीय कार्यवाही को स्थगित करने का अनुरोध किया, ताकि आम जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलती रहे और जनजीवन प्रभावित न हो।

साथ ही, सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स निगम में संविदा कर्मचारियों को शामिल किए जाने के महत्वपूर्ण विषय पर ऊर्जा प्रबंधन एवं संगठन के बीच 15 दिनों के भीतर सकारात्मक वार्ता करने का आश्वासन दिया गया है।

इस विषय पर विद्युत मजदूर महासंघ के सभी घटक संगठनों के साथ गंभीर विचार-विमर्श एवं आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 07 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय कार्य बहिष्कार को स्थगित किया जाता है।

संगठन यह स्पष्ट करता है कि कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी पुनीत राय,प्रभारी

विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *