Shan-E-Kashi

शान-ए-काशी 2013 से अब तक

पत्रकारिता सेवा :-  सर्वश्री सुशील मिश्र, राकेश यादव, राजेश कुमार गौतम, राजेन्द्र मोहन लाल श्रीवास्तव, भारत भूषण यादव, मो0 दाऊद, सुहैल अख्तर, कु० शिवांगी सिंह, आशुतोष दत्त मिश्र, उत्पल मुखर्जी, विकास कुमार शुक्ला

चिकित्सासेवा :- सर्वश्री प्रो० राणा गोपाल सिंह, डॉ० नीलम ओहरी, डॉ० विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 सुनील कुमार, डॉ० देवेन्द्र कुमार पाल, डॉ० अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ० मनीष पाण्डेय, डॉ० रुपाली अग्रवाल, डॉ० अनुभा श्रीवास्तव, डा0 सुरेन्द्र नाथ ओझा, डा० वैभव जायसवाल

समाज सेवा अन्य :- रवि शंकर केशरी, हरीश पाठक, श्रीमती सोनी जायसवाल, रामरनेश “नरेश”, अतुल कुमार केशरी, सैयद कामरान अहमद, दूस्लाम हुसैन खाँ, राज कुमार प्रसून. तिलकराज मिश्र, डॉ० राज कुमार सिंह, रविन्द्र यादव, सुशील यादव, मनोज कुमार मिश्र, बलराम दास, श्रीमती चन्द्रावती, नरेश, अशोक कुमार कसेरा, विनोद राक, भरत सहानी. (काशी नटिनियादाई व्यापार मण्डल, वाराणसी), पवन कुमार वर्मा, निधि द्विवेदी, रामबाबू गुप्ता, देवव्रत मिश्र, अजय कुमार सोनी, आचार्य शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी.. शिक्षा सेवा:- पशुपति झा, डॉ० मीना कुमारी, डा0 रश्मि सिंह, श्रीमती अनीता सिंह, डा0 अंजू सोनकर

विधि सेवा :- सुरेन्द्र कुमार सेठ (एड.). के. एल. के. चंदानी, शशिभूषण पाण्डेय, दीनानाथ सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सुहेल अख्तार, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला प्रशासनिक सेवा :- सर्वश्री जियालाल यादव, अमित कुमार

 

 

 

शान-ए-काशी- 2023

श्रीमती प्रियंबदा सिंह

साहित्य व समाज सेवा में विशेष ध्यान रखने वाली श्रीमती प्रियंबदा सिंह कानपुर में जन्म लेकर काशी को अपना कर्मभूमि बनाया। आपके पति स्व0 रामजी सिंह की प्रेरणा ही साहित्य व समाजसेवा में आगे बढ़ सकी। इनरह्वील की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रियंबदा सिंह वर्तमान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को हर सम्भव मदद करती रहती हैं। साहित्य सेवा में 6 पुस्तक लोक हित में काव्य के रूप में जनता को समर्पित किया है। बचपन में ही माता की छाया सर से उठ गया। आपको उत्तर प्रदेश रत्न सहित 14 सम्मान से सम्मानित किया गया है। आपकी प्रबल इच्छा है कि जब तक जीवन है बेसहारा को सहारा, महिला, बच्चों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाती रहती हैं। निरन्तर साहित्य सेवा की ओर अग्रसर हैं।

शान-ए-काशी- 2023

डा० जी शिवांगी

पिता श्री रामबाबू माता श्री कृष्णावती देवी की लाडली पुत्री डा0 जी शिवांगी का जन्म चन्दौली में हुआ। चन्दौली के प्राथमिक विद्यालय से प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण कर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आई. एम.एस. से एम. डी. (काय चिकित्सा) की। बी.एच.यू. से ज्योतिष शास्त्र में अध्ययन किया है। आप स्त्री रोग विशेषज्ञ है। लगभग पाँच वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से रोग विहिन समाज के निर्माण में सतत प्रयासरत है।

शान-ए-काशी- 2023

डा० रवि शंकर प्रसाद

पिता श्री डा0 अयोध्या प्रसाद माता श्रीमती शान्ती देवी के होनहार सुपुत्र डा0 रवि शंकर प्रसाद मेडिकल की उपाधि के पश्चात् न्यूरो सर्जन के रुप में जन सेवक, रोग विनाशक बन गये। अब तक 8000 से अधिक न्यूरो सर्जरी कर चुके हैं। डा० रवि शंकर प्रसाद मेडिकल उपाधि पश्चात राम कृष्ण मिशन अस्पताल में निःशुल्क सेवा देना शुरु किया। डा0 रवि शंकर प्रसाद वर्तमान में बी.एच.यू. के ट्रामा सेन्टर न्यूरो सर्जन में योगदान दे रहे हैं। आप ब्रेनट्यूमर, स्पाइनट्यूमर, बैसकूलर, इकोस्कोपी, न्यूरो सर्जरी में दक्ष है। डा० रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि न्यूरो सर्जरी का विश्व में किसी प्रकार का इलाज सम्भव के साथ उपलब्ध है।

 

शान-ए-काशी 2023

सौरभ कुमार शुक्ला

पिता श्री सी. एस. पी. शुक्ला के सुपुत्र सौरभ कुमार शुक्ला तीन वर्षिय डिप्लोमा सिनेमाटोग्राफी बंगलौर से करने के पश्चात् वर्तमान में दिल्ली दूरदर्शन में 2011 से कैमरामैन के रुप में पत्रकारिता की सेवा कर रहे हैं। 2005 से 2006 तक न्यूज एण्ड न्यूज कम्युनिकेशन नई दिल्ली में कैमरा मैन से पत्रकारिता की सेवा की शुरुआत की। 2019 व 2021 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भूटान यात्रा की सफलता पूर्वक छायांकन किया। एक माह तक धारा 370 के बारे में कश्मीर में रह कर स्थिति को छायांकन किया। जब बाबा काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन का भी छायांकन किया। पाकिस्तान में कैप्टन अभिनन्दन के रिकवरी पर छायांकन प्रमुख रहा आपका कथन है कि पत्रकारिता समाज के प्रति लोगों का नजरिय बदल रहा है, युवाओं को आगे बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। पत्रकारिता में रहकर समाज, देश का नाम रौशन कर सके।

शान-ए-काशी- 2023

डा० पवन कुमार शास्त्री

साहित्य, कला, संगीत, ज्योतिष, गणित, इतिहास एवं पुराणादि विषयों पर गहन अध्ययन रखने वाले डा० पवन कुमार शास्त्री सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य व विद्यावारिधि की। आपका संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, बंगला, उर्दू पर विशेष ज्ञान है। विभिन्न विद्यालयों संस्कृत एवं हिन्दी का अध्ययन किया है। स्वतंत्र पत्रकारिता कर समाज को संदेश देने का प्रयास करते रहे है। आपकी 2000 से अधिक रचनायें प्रकाशति हो चुकी है। आपको शास्त्र चूडामणि सम्मान दिल्ली सौहार्द सम्मान उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ से सम्मानित हुए हैं। आपका कथन है कि सभी सुखी व समान रहें।

शान-ए-काशी 2023

डा० रेणुका नागर

काशी की प्रमुख शिक्षाविद् डा० रेणुका नागर दिल्ली से लेकर वाराणसी तक अपने व्यक्तित्व को सम्पूर्णता प्रदान की है। दिल्ली राजपथ में एन. सी. सी. ग्रुप कमाण्डर की भूमिका निभाकर सभी को गौरवान्वित किया है। दिल्ली के मीडिल स्कूल में 1983 में शिक्षिका का कार्य शुरु किया। दिल्ली से पटना डीएबी में अध्ययन करने के पश्चात् वर्तमान में 1996 से वनिता पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पद पर सेवा दे रही है। 32 वर्ष की सफर में बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न डा० रेणुका नागर बोर्ड परीक्षा में निरीक्षक उड़ाका दल के रूप में सी.बी.एस.ई. से संवद्धता निरीक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया। सार संस्थान ने काशी गौरव सम्मान, गणेश उत्सव समिति ने मराठी वीर सम्मान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय महामना सम्मान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने मेघा शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया है। आपकी प्रेरणा स्त्रोत आईएएस किरन वेदी है, आदर्श कमला कपूर है। बच्चों को संस्कार देना आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता है

शान-ए-काशी 2023

श्रीमती झरना मुखर्जी

कविता, गीत, गजल, मुक्तक, नज्म एवं शेरो शायरी विद्या को जनमानस को जागरूक करती श्रीमती झरना मुखर्जी के पिता श्री अनिल चन्द्र भट्टाचार्य, माता श्रीमती मालविका एवं पति सपन कुमार मुखर्जी प्रेरणा स्त्रोत है। अनुशासन में रहकर साहित्य व समाज की सेवा करना आपकी विशेष रुचि है। आपकी रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी दूरदर्शन वाराणसी ने किया है। श्रीमती झरना मुखर्जी की लिखित 9 पुस्तक लोकार्पित है। आपको काशी शिरोमणी सहित 21 सम्मान से सम्मानित किया गया है। आपकी काव्य साधना, बचपन से अपने मन में आये पीड़ा से शुरु हुई। आपका कथन है कि मेरी साहित्य साधना पुस्तक जनमानस में ज्ञान का प्रकाश फैलाएं।

शान-ए-काशी – 2023

डा० दीपक कुमार

पिता श्री बलराम प्रसाद वर्मा के सुपुत्र डा0 दीपक कुमार तीन पुस्तक व 8 लेख के साथ 1985 से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कला संकाय में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। आफिस मैनेजमेन्ट, स्टेनोग्राफी, कम्प्यूटर कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण देकर छात्रों को स्वालम्बी बनाने का दशकों से प्रयासरत है। डा0 दीपक कुमार के प्रशिक्षण का परिणाम दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में छात्र सेवा दे रहें है। आपका कथन है कि उचित दिशा निर्देश न पाने के कारण नवयुवकों का समय तथा माता-पिता का धन बर्बाद होता है। आप वाराणसी ही नहीं आसपास जिलों के लोगों को कैरियर सम्बन्धित सलाह देने का प्रयास करते रहते हैं। सलाह से सैकड़ों लोगो ने सही दिशा व कदम बढ़ाकर श्रेष्ट जीवन यापन कर रहे हैं। आपके पिताश्री बलराम प्रसाद वर्मा आई. टी. आई. में अध्यापक रहे। डा० दीपक कुमार का कथन है कि सम्भावना सभी क्षेत्र में है हताशा व निराशा नहीं होना चाहिए।

शान-ए-काशी- 2023

आलोक मालवीय

पिता श्री रामकृष्ण मालवीय माता श्रीमती सावित्री देवी के होनहार सुपुत्र आलोक मालवीय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से समाजशास्त्र में परास्नातक की उपाधि लेने के पश्चात् छायांकन में अपने कैरियर की शुरुआत की। नगर के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक जागरण में छायाकारी सेवा देना शुरु किया। आलोक मालवीय की छायाकारी दैनिक जागरण के वार्षिक कैलेण्डर मे सूर्योदय चर्चा का विषय बना। आप छायारत्न सम्मान से सम्मानित हैं। वर्तमान में दैनिक भाष्कर वाराणसी में पत्रकारिता छाया की सेवा प्रदान कर रहे हैं। आपका कथन है कि काशी की सेवा करते रहे, जनमानस का प्रेम मिले, हम प्रेम विखेरते रहे।

शान-ए- काशी- 2023

पंकज कुमार श्रीवास्तव

खेल प्रेमी, प्रान्त अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव पारम्परिक खेल को अधिक प्रोत्साहित करने का भरपूर प्रयासरत हैं। आपके पिता श्री सतीश चन्द्र निर्मल कुशल इंजिनियर के साथ ही हाकी शिक्षा युवाओं को देकर खेल के प्रति रुचि पैदा करते रहते हैं। आपकी हाकी के साथ अभिरुचि शुटिंग क्षेत्र में भी जगी, तभी से खेल सेवा में लग गये। राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार से आप सम्मानित हैं। क्रीड़ा भारती के माध्यम से पारम्परिक खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। वृद्धावस्था प्राप्त महिला व पुरुष को खेल के माध्यम से स्वस्थ रखना आपका परम उद्देश्य है। आपका अथक प्रयास रहा कि उत्तर प्रदेश खेल नीति का अनुपालन हो। पंकज कुमार श्रीवास्तव का कथन व सोच है कि काशी के खिलाड़ी ओलम्पिक हर बार पदक जीत कर आयें और काशी का गौरव बढ़ाएं।

शान-ए-काशी 2023

डा० श्याम नारायण सिंह

45 वर्ष से सरकारी तकनीक शिक्षा सेवा दे रहे डा० श्याम नारायण सिंह 1993 में जिला मजिस्ट्रेट, जौनपुर सेक्टर मजिस्ट्रेट, असेम्बली चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका कुशलता पूर्वक निभायी। 2001, 2006, 2013 में जोनल स्पोर्टस ऑफ इस्टर्न जोन गर्वमेन्ट पालीटेक्निक कालेज में सफलता पूर्वक आयोजन को सम्पन्न कराया। इण्डिया) जनरल में चार पेपर प्रकाशित हुए। डा० श्याम नारायण सिंह सिंघानिया विश्वविद्यालय राजस्थान से डाक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश प्रशासन अकादमी नैनीताल ने मानव संसाधन विकास एवं प्रशासनिक प्रबन्ध पर आपको सम्मानित किया है। लोकसभा गोरखपुर व विधान सभा निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने पर सम्मानित किया गया है। आपकी कर्मष्ठता, सुझबुझ, लगनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए प्रभा द्विवेदी मंत्री (प्राविधिक शिक्षा, महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार ने प्रबन्धन की प्रशंसा की। आपका कथन है कि कोई भी कार्य हो ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा, श्रेष्ठ प्रबन्धन के साथ करना चाहिए।

 

केन्द्रीय कार्यसमिति – 2023-24

 

न्यायमूर्ति श्री काशी नाथ पाण्डेय                 संरक्षक

डा० कैलाश सिंह विकास                           राष्ट्रीय अध्यक्ष

डा० एस. एस. यादव (एड)                        राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

श्याम जी वर्मन                                           राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अर्जुन सिंह                                                 राष्ट्रीय महामंत्री

मोती लाल गुप्ता                                         राष्ट्रीय महामन्त्री

मो० दाऊद                                                राष्ट्रीय महामन्त्री

आर्शीवाद सिंह                                          राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

रामनरेश नरेश                                          राष्ट्रीय मन्त्री

प्रवीण कुमार श्रीवास्तव                              राष्ट्रीय मन्त्री

आनन्द कुमार सिंह                                    राष्ट्रीय संगठन मन्त्री

विजय कृष्ण सिंह                                       राष्ट्रीय संगठन मन्त्री

प्रवीण द्विवेदी                                             राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

हृदय नारायण द्विवेदी (एड)                      राष्ट्रीय विधि सलाहकार

श्रीमती राधा सिंह                                      राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

पियूषकान्त राय                                        राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

अरविन्द कुमार विश्वकर्मा                          उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

ज़फरुद्दीन फारुकी                                   उत्तर प्रदेश महामन्त्री

डा० राजेश जायसवाल                             उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष

विक्रम कुमार                                           मंण्डल अध्यक्ष वाराणसी

विनय कुमार श्रीवास्तव                            मंण्डल महामंत्री वाराणसी

रिषी देव उपाध्याय                                  जिला अध्यक्ष वाराणसी

राजू वर्मा                                                 जिला महामंत्री वाराणसी

 

चयन समिति – 2023

 

डा० कैलाश सिंह विकास                        संयोजक

काशीरत्न सत्यनारायण द्विवेदी (एड)      सदस्य

काशीरत्न प्रो. राजनाथ                            सदस्य

काशीरत्न अरविन्द कुमार विश्वकर्मा         सदस्य

 काशीरत्न डा० सत्या सिंह                       सदस्य

काशीरत्न राम नरेश “नरेश”                   सदस्य

काशीरत्न प्रो० शैलेश मिश्र                       सदस्य

काशीरत्न डा० तुलसी दास मिश्र              सदस्य

काशीरत्न जियाउद्दीन फारुकी                सदस्य

काशीरत्न मोती लाल गुप्ता                      काशीरत्न संयोजक

अर्जुन सिंह                                             राष्ट्रीय महामंत्री

सभी प्रदेश मण्डल व जिला के अध्यक्ष एवं महामंत्री आमंत्रित सदस्यगण ।

 

 

एस० वी० आई एण्ड ट्रेनिंग प्रबन्ध समिति

 

डा० कैलाश सिंह विकास                      संस्थापक निदेशक

डा० तुलसी दास मिश्र                            सहायक निदेशक

आनन्द कुमार सिंह                               परीक्षा नियंत्रक

लक्ष्मी शंकर सेठ                                   समन्वयक

डा० नितेश कुमार गुप्ता                        सदस्य

आशीर्वाद सिंह                                      सदस्य