प्लास्टिक सर्जन डाॅ. सुबोध सिंह का हुआ सम्मान

 

वाराणसी। नगर की डाॅक फैम संस्था की ओर से बनारस क्लब में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डाॅ. सुबोध सिंह, यूरोलाॅजिस्ट डाॅ.शिवांशु सिंह को सेवानिवृत्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डाॅ ओपी सिंह ने सम्मानित किया। संस्था के संरक्षक डाॅ. विनय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित कर चिकित्सा दिवस मनाती है। संचालन डाॅ शशिकांत उपाध्याय,धन्यवाद ज्ञापन डाॅ.अशोक सिंह ने किया। अवसर पर चिकित्सक डॉ.आर.पी.चतुर्वेदी, डा.अनुज निगम,डाॅ.बी.राय,डा.शरद मिश्रा,डाॅ.उमेश यादव आदि थे।

One comment
SC Mishra

Be healthy and happy……
प्रतिभा को सम्मानित करना एक अच्छा कार्य है.
सतत प्रयास करते रहना है.
“जय भारत – जय श्रम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *