IAJ

इंडियन एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट का उद्देश्य

1. सम्पूर्ण भारत वर्ष में विभिन्न भाषाओं के पत्रकारों में स्वच्छ पत्रकारिता की भावना जाग्रत करना एवं उन्हें संगठित करना ।

2. राष्ट्रभाषा हिन्दी तथा हिन्दी पत्रकारिता के विकास के निमित्त कार्यक्रम बनाना और उसके सम्वर्धन के निमित्त गोष्ठियों, सम्मेलनों एवं कार्यशालाओं का संचालन करना।

3. देश के विभिन्न भाषाई समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, समाचार चैनलों, आकाशवाणी, दूरदर्शन तथा समाचार एजेन्सियों को सचित्र समाचार, लेख, निबन्ध विभिन्न विषयों पर उपलब्ध कराना एवं आवश्यकतानुसार उसकी आपूर्ति करना।

4. पत्रकारों के हितों की रक्षा के सम्बन्ध में सतत् प्रयत्नशील रहना तथा उनकी आपूर्ति करना।

5. पत्रकारों (श्रमजीवी / स्वतंत्र पत्रकार) के आर्थिक एवं आवासीय समस्या के निराकरण के लिए विभिन्न संगठनों एवं सरकारों के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं आवासीय स्थल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में कार्यक्रम बनाना एवं उनका संचालन करना।

6. बीमार एवं वृद्ध पत्रकारों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के निमित्त उन्हें मासिक पेंशन राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार से दिलाने का प्रयास करना ।

7. देश के प्रतिष्ठित एवं नवोदित पत्रकारों, लेखकों, सम्पादकों एवं साहित्यकारों तथा अन्य क्षेत्रो से जुड़े हुए कलाकारों, छायाकारों, समाज सेवियों, विधिवेत्ताओं, प्रशानिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को प्रत्येक वर्ष हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर काशीरत्न, शान-ए-काशी एवं राष्ट्र शिरोमणि अन्य प्रतिष्ठापरक अलंकरण से सम्मानित/ अलंकृत करना।

8. संस्था के उत्तरोत्तर उन्नयन एवं विकास के निमित्त पत्र-पत्रिकाओं, फिल्मों तथा अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार करना और उसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर गोष्ठियों एवं सम्मेलनों का आयोजन करना तथा संस्था की ओर से साहित्य एवं पुस्तको का प्रकाशन करना।

9. संस्था सम्पूर्ण देश में विभिन्न भाषाओं एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों के उत्थान के साथ-साथ देश में लुप्तप्राय होती कलाओं एवं विधाओं को पुनर्जीवित करने का कार्यक्रम बनाना एवं उन्हें चलाना।

10. संस्था समाज में खेलकूद, नाटकों, नौटंकी, संगीत, नृत्यकला आदि विभिन्न कलाओं को संवर्धित करने के निमित्त प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर उसका संचालन करने का कार्य करेगी। 11. सम्पूर्ण राष्ट्र में पत्रकारिता को उच्च शिखर पर पहुचाने एवं उसे स्थापित करने के उद्देश्य से पत्रकारिता महाविद्यालय / तकनीकी महाविद्यालय की स्थापना करना एवं उसका संचालन करना।

12. संस्था समाज में व्याप्त बुराईयों जैसे दहेज उत्पीड़न, नशाखोरी, महिला उत्पीड़न, बाल शोषण, बाल श्रम तथा बंधुआ मजदूरी जैसी बुराईयों को दूर करने के निर्मित कार्य करना व जन आन्दोलन पूरे देश में चलाना तथा पूरे देश में जिला स्तर पर प्रेस क्लब की स्थापना व संचालन करना तथा उसके माध्यम से पत्रकारों को जीवनोपयोगी वस्तुओं को सरकारों के माध्यम से उपलब्ध कराना।

13. संस्था वृद्धाश्रम, अनाथालय, पुनर्वास केन्द्र की स्थापना कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करेगी।

14. संस्था अपने उद्देश्यों की पूर्ति के निमित्त राज्य सरकारों, केन्द्र सरकार, वित्तीय संस्थानों से भूमि भवन एवं चन्द्रा प्राप्त करेगी और उसका उपयोग संस्था हित में करेगी।

15. संस्था के प्रचार हेतु भारत के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न स्तरीय शाखाओं की स्थापना करना व चलाना एवं इसके लिए नियम, उपनियम आदि बनाना, उसे लागू करना।

16. संस्था में आस्था रखने वाले एवं उद्देश्यों व नियमों-उपनियमों को मानने वाले सभी प्रकार के पत्रकारों को सदस्य बनाना उनके विकास के लिए प्रयत्नशील रहना एवं उन्हें परिचय पत्र व सदस्यता प्रमाणपत्र जारी करना।

17. संस्था द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यकतानुरूप गरीब, निसहाय, निराश्रित व संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों सहित पत्रकारों के बच्चों के अध्ययन-अध्यापन हेतु विभिन्न स्तरीय स्कूल, कालेज, महाविद्यालय, संस्कृत पाठशाला, एकेडमी, शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करना व उसे चलाना तथा उसके लिए नियम उपनियम आदि बनाना।

18. संस्था पूर्ण रूप से शैक्षणिक, वैज्ञानिक, स्वयंसेवी एवं साहित्यक है।

 

इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आई०ए० जे०) का उत्तर प्रदेश सरकार से माँग – 

1. 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके पत्रकार बन्धुओं को पेंशन की सुविधा प्रदान करना।

2. सम्पादक या एसोसिएशन द्वारा जारी “परिचय पत्र” पर परिवहन निगम की बस में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करना।

3. पत्रकार बन्धुओं को पूर्व की भाँति चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जाये।

4. सरकार द्वारा लखनऊ के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बीमारी की गम्भीर अवस्था में पी० जी० आई० लखनऊ में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गयी। यही सुविधा उत्तर प्रदेश के समस्त पत्रकार बन्धुओं को प्रदान की जाये।