अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
यह दिन अत्यधिक ऊर्जावान और बदलावों से भरा रहने वाला है। इस दिन दोपहर 12:12 पर चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहाँ राहु की उपस्थिति के कारण ‘ग्रहण योग’ बनेगा, जो मानसिक अस्थिरता, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं का संकेत है। इसलिए, यह दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जहाँ आपको संभलकर निर्णय लेने की आवश्यकता है।
मूलांक 1 (जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों आज आपको करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। सरकारी कामों में लाभ होगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों आज आप मानसिक रूप से थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं, इसलिए भावनाओं को नियंत्रित रखें। काम के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी।शाम होते होते सफलता प्राप्त होगी।
उपाय: सुबह और शाम शिवजी की पूजा करें, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
मूलांक 3 (जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों आज का दिन संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद ग्रहण योग का प्रभाव दिख सकता है। जिससे धन हानी हो सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों यह दिन ऊर्जावान रहेगा।आज आप नए विचारों पर काम करेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। फैसले जल्दबाजी में न लें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें।
मूलांक 6 (जन्म 6, 15, 24तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी कोई मांगलिक कार्य हो सकता है । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और लक्ष्मी जी की पूजा करें।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों यह दिन आत्म-चिंतन का है। किसी भी बड़े जोखिम भरे निवेश से बचें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें।
मूलांक 8 (जन्म 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों को करियर में मेहनत का फल मिलेगा। दिन स्थिर रहेगा, लेकिन सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। धैर्य बनाए रखें।
उपाय: शनिवार और रविवार को छाया दान करें या तेल का दान करें।
मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जो भी कार्य रूके हुए थे वे कार्य पूरे होंगे, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में जाकर लाल फूल चढ़ाएं।
