लखनऊ।शिवमय गंगोत्सव एवं बोल-बम सावन सम्मान समारोह – मंचीय एवं आनलाईन अवधी कवि प्रवीण कुमार पाण्डेय आवारा- लखनऊ के अध्यक्षता में प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/संचालन में,अवध के प्रख्यात कवि सुखमंगल सिंह मंगल को स्वागत संरक्षक में, लोकनिर्माण विभाग के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं लखनऊ के प्रख्यात कवि- डॉ. पारसनाथ श्रीवास्तव के स्वागत संयोजन में रविवार को, सायं 3 बजे से, लेखराज सहारा शापिंग सेंटर के तृतीय तल पर, लेखराज मैट्रो स्टेशन सीढ़ी नंबर -3 में इंदिरा नगर, लखनऊ में होगा। जिसमें विशिष्ट रचनाकारों में डा.संगम लाल त्रिपाठी भंवर,रविन्द्र पाण्डेय निर्झर – प्रतापगढ़ी, चंदौली के कवि राजेन्द्र गुप्त बावरा, अलियार प्रधान, अनपढ़ चंदौली, सुनीता चतुर्वेदी- आजमगढ़, सुमति श्रीवास्तव -जौनपुर,रीतू दीक्षित -वाराणसी, विनय पाण्डेय बहुमुखी – गाजीपुर, इंद्रजीत निर्भीक, सुखमंगल सिंह मंगल , डॉ.पारसनाथ श्रीवास्तव सहित अनेकों रचनाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। समस्त काव्य प्रेमी उक्त आयोजन में सहभागी बन सकते हैं। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आयोजन अध्यक्ष – अवधी कवि प्रवीण पाण्डेय आवारा – लखनऊ ने दी है। विशेष जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर -9450364292 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *