रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराईं गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीच हवा में उनके हेलीकाप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद ऐतिहातन अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराईं गई।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से कौशांबी दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने जा रहे थे। रास्ते में तकनीक खामी की वजह से डिस्प्ले बंद हो गया। फिर धुआं उठने लगा। धुआं केबिन में भर गया।

उप मुख्यमंत्री सहित सभी सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *