
वाराणसी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संत कबीर प्राकट्य स्थल का लोकार्पण किया ।काशी की कई सौगात बाटा जिसके तहत 6332 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है ।जिसमें संत कबीर प्राकट्य जन्म स्थली लहरतारा की सुंदरीकरण योजना का भी लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया संत कबीर प्राकट्य स्थली की विकास पर्यटन विभाग से 653.39 लाख की योजना का लोकार्पण किया इसके अंतर्गत संत कबीर के मूल प्राकट्य स्थल के जीर्णोद्धार गेट का निर्माण सत्संग हॉल का जीर्णोद्धार तलब के किनारे पाथवे का निर्माण एवं परिसर को पूर्ण रूप से सुंदरीकरण किया गया है एवं लाल पत्थर चुनार के नक्काशीदार रेलिंग के द्वारा सुसज्जित किया गया है साथ ही साथ पार्किंग क्षेत्र को भी सुंदरीकरण किया गया है कबीर जी के जीवन से संबंधित पेंटिंग एवं उनके दोहों को लिखा गया है और पूरे परिसर में कबीर की वाणी गूंजे इसके लिए स्पीकर लगाया गया है।
यात्रियों को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। जिसके कारण संत कबीर प्रकट स्थल में आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है।
महंत गोविंद दास शास्त्री ने बताया कि आने वाले समय में इस स्थल को और भी सुंदर बनाने की योजना है और पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा जिससे लहरतारा क्षेत्र पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनेगा और क्षेत्र वासियों को भी रोजगार की अपार संभावनाएं भी विकसित होगा।
