
रिपोर्ट:- चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ।पारा क्षेत्र के ज्ञानेंद्र विहार में कालोनी की बाउंड्री तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। कालोनी निवासी कमलेश शुक्ला ने पप्पू यादव उनकी पत्नी, बेटी,बेटे, सहित तीन चार अज्ञात लोगों पर गाली गलौज,मार पीट तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। कमलेश ने पारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है
कमलेश शुक्ला के मुताबिक ज्ञानेंद्र विहार में उनका प्लांट है प्लांट के आगे कालोनी का रास्ता बंद है
वहां लगभग 6 साल से बाउंड्री बनी हुई है। बाउंड्री के दूसरी तरफ पप्पू यादव का मकान है। आरोप है कि मकान का मुख्य हिस्सा सड़क की दूसरी तरफ है।
कमलेश का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले पप्पू यादव ने मकान का निर्माण कराते समय कालोनी की तरह रास्ता खोलने के लिए बाउंड्री तोड़ दी। इसके बाद वहां खिड़की, दरवाजा एवं रोशनदान भी बना दिया।








Leave a Reply