भाविप ने बेटियों को किया सम्मानित, निःशुल्क दवा और प्रमाण पत्रों का हुआ वितरण

​वाराणसी। भारत विकास परिषद (काशी प्रदेश प्रान्त, उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय) की नीलकण्ठ शाखा द्वारा ‘सेवा एवं संस्कृति सप्ताह’ के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ राष्ट्रीय प्रकल्प के तहत पाणिनि कन्या महाविद्यालय तथा रानी मुरार बालिका इण्टर कॉलेज की एनीमिक छात्राओं को निःशुल्क एनीमिया की दवाएं वितरित की गईं।

​इसके साथ ही, ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार बालिका विद्यालयों—बिपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या इण्टर कॉलेज (रामापुरा), कन्या कुमारी विद्या मंदिर (लक्सा), सुधाकर महिला इण्टर कॉलेज (खजुरी) एवं रानी मुरार कुमारी बालिका इण्टर कॉलेज (भोजूबीर) की छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कुल एक द्वितीय, एक तृतीय और चार सांत्वना प्रमाण पत्रों के साथ जलपान, परिषद का परिचय पत्रक तथा पर्यावरण संरक्षण पत्रक भी दिए गए।

​कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव कमल कुमार सिंह और प्रमुख समाजसेवी विष्णु दयाल सेठ ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं, पर्यावरण गतिविधि सह-संयोजक उमाशंकर जायसवाल,रवि प्रकाश बरनवाल आदि ने सभी विद्यालयों में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *