रिपोर्ट राजेंद्र कुमार सोनी, लखनऊ 

 

लखनऊ। सोमवार को जनेश्वर मिश्र पार्क आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, वर्तमान सांसद ने जनेश्वर मिश्र 92 वी जयंती पर शामिल हुए।

सांसद व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पं जनेश्वर मिश्र को माल्यार्पण किया।

उक्त अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान योगी सरकार सरकारी कर्मचारी आधिकारी, का दुरुपयोग कर रही है।हमारे कार्यकर्ता को फंसा रही हैं। आयोजन में शामिल नेताओं ने जोश के साथ, अखिलेश यादव, का समर्थन किया।

आयोजित जयंती समारोह में पूर्व सैनिक, महिला शक्ति, तथा शिक्षक नेता, युवा पीढ़ी, तथा विभिन्न समाज के लोगो ने अपनी अपनी तख्ती लगाए हुए शामिल रहे।

कार्यक्रम में शामिल हुए, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबन्ध किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *