रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में मिशन अस्पताल के सभागार में 14 अप्रैल विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया और मिशन अस्पताल से सुखदेव पहलवान तिराहा तक मौन जूलूस निकाला गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए के शर्मा मौजूद रहे।

विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए के शर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल 1947 को भारत का विभाजन धर्म के आधार पर किया गया। देश के विभाजन के परिणाम स्वरूप लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। देश इस विभिषिका को कभी भूल नहीं पाएगा। देश के विभाजन के परिणाम स्वरूप भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से भारी नुक़सान हुआ। विभाजन विभिषिका में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए करते हुए कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि यदि देश का विभाजन न हुआ होता तो लाखों लोग अपनी जान गंवाते ना ही लाखों लोग बेघर होते।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि 14 अगस्त 1947 आजादी के इतिहास का वह काला दिन है जब धर्म के आधार पर भारत माता के टुकड़े किए गए। और मुसलमानों के लिए अलग देश पाकिस्तान बना दिया गया । यह विभिषिका इतनी भयावह थी की करोड़ों भारतवासी 14 अगस्त 1947 को अपने ही देश में बेवतन हो गये दंगों में लाखों हिन्दुओं ने अपनी जान गंवाई और लाखों लोग बेघर हो गए। आज बांग्लादेश में जो हिन्दुओं के साथ जो अमानवीय अत्याचार हो रहा है वह उस विभाजन विभिषिका की याद को प्रत्यक्ष आंखों के सामने ले आया है।

इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू , आर पी राय, घनश्याम पटेल,हरेंद्र सिंह, राम दर्शन यादव डा अशोक सिंह प्रेम प्रकाश राय, विनोद उपाध्याय, अवनीश मिश्रा, ब्रजेश यादव, अजय सिंह, हरिवंश मिश्रा, पूनम सिंह लक्ष्मण मौर्या, विनय प्रकाश गुप्ता, दिवाकर सिंह, विवेक निषाद, राजीव शुक्ला, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, योगेन्द्र यादव, धर्मवीर चौहान, अजय मौर्या, दीपक राय नीरज सिंह पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *