उदय प्रताप कॉलेज में रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

 

रक्तदान को बताया सबसे बड़ा मानवीय कार्य

 

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित चिकित्सालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक के सहयोग से गुरुवार को एनएसएस की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और 50यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह के निर्देश और मार्गदर्शन में रक्तदान‌ शिविर आयोजित हुआ। डा.अग्नि प्रकाश शर्मा ने

कहा कि आपात स्थिति में किसी को भी रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जान बचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। आयोजन में प्रभारी प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह, डॉ. अग्निप्रकाश शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. आनंद राघव चौबे, सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. विजय सिंह, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. वंश गोपाल, सीए हरिनारायण बिसेन, डॉ शशिकांत द्विवेदी, रमेश राय आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *