
रिपोर्ट :-चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विधानसभा घेरने जा रहे कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए, धक्का मुक्की हुई। पुलिस जब हटाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को टांगकर बस वैन में भरा और ईको गार्डेन ले गए।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दबाव बढ़ते देख थानों की फोर्स व पीएसी बुलायी गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय , विधायक आराधना मिश्रा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गये।

Leave a Reply