वाराणसी।आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नादान परिंदे साहित्य मंच के लंका स्थित मुख्य कार्यालय पर पूर्व जल पुलिस निरीक्षक जी एन पांडेय व नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबाष चंद्र ध्वजारोहण किया गया ।

इस अवसर पर श्री पांडे जी ने कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता , अखंडता और आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए हम सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शहीदों तो को नमन किया गया ।

डॉ सुबाष चंद्र ने शायरी के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ।

उनके इस हौसले का भुगतान कौन करेगा उनके शहादत का तो कर्ज अभी उधार है आप और हम तो इसलिए खुशहाल हैं क्योंकि देश पर हर सैनिक सहादत देने को तैयार है।

इस अवसर पर प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ,मधुकर मिश्र , गिरीश पांडेय , राम नर्र्श नरेश , झरना मुखर्जी , कर्नल गोविंद सिंह , नसीमा निशा , डॉ कैलाश सिंह विकास ,मुकेश पांडेय,आकाश मौर्य,दीपक सिंह,सुनील चौरसिया

अंकित खरवार, शब्दार्थ आदि लोग उपस्थित थे ।

डॉ सुबाष चंद्र ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *