
वाराणसी। 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट ने कबीर चौरा स्थित एस वी आई मीडिया & ट्रेंनिग के सभागार में भव्यता के साथ मनाया।
ध्वजारोहण प्रमुख समाजसेवी लिपिका आचार्य ने किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि आईएजे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास रहे। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू वर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, संचालन जिला महामंत्री संजय पाण्डेय ने किया। धन्यवाद प्रकाश राष्ट्रीय संगठन मंत्री आंनद कुमार सिंह ने की।
आईएजे प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा,व विक्रम कुमार, मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रकाश आचार्य को मुख्य अतिथि ने नवीनीकृत परिचय प्रदान की।
आईएजे राष्ट्रीय महामंत्री मोहम्मद दाऊद व वाराणसी मंडल महामंत्री विक्की वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्र के उत्थान में सभी को योगदान देने का आवाहन किया।
मुख्य अतिथि लिपिका आचार्य को सुरैया वानो ने रूद्राक्ष माला व राष्ट्रीय पीन लगा कर सम्मानित किया।
समारोह में सर्वश्री डा कैलाश सिंह विकास, मोहम्मद दाऊद, आंनद कुमार सिंह, सुनील शर्मा, विक्रम कुमार,विनय श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, राजू वर्मा, संजय पाण्डेय, गणेश बेलवाल, मुरली मनोहर सिंह, अनुपम भट्टाचार्य, सुरैया वानो,वैभव श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
