बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों से सबका मनमोहा

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी (जदीद बाजार) में मीरा फाउंडेशन समाजसेवी संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्था कैंट विधानसभा की पूजा यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी में महान विभूतियों और उनके योगदान की चर्चा करते हुए देश की आजादी में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की।‌ समारोह में बच्चो ने देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर संस्था के सचिव विजय कन्नौजिया,दीपशिखा,अजय कुमार,सोनम प्रसाद, शाइन्दा हसीब, सुनैना,ज्ञानेश,आयुष,अंश,प्रिया सिंह, प्रमिला,अमन,आयुषि,ॠषभ, गूंजा,अन्ना,सहानी, मीठी, आर्यन, गुड़िया,शुभम, खुशी समेत संस्था के सदस्यों , कालोनीवासियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *