
समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोहा

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नरेन्द्र शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कलेक्ट्रेट प्रखंड से अजय रोशन की टीम ने शानदार देश भक्ति गीत की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। भेलुपुर प्रखंड की महिला स्वयंसेवकों की प्रस्तुति को सभी ने सराहना की। भेलुपुर प्रखंड के आईसीओ दिलीप पांडेय ने भी देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, निधि देव अग्रवाल, कन्हैया लाल यादव,मंगला प्रसाद गुप्ता,वीवी सुन्दर शास्त्री, ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित किया। संचालन सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा और धन्यवाद ज्ञापन कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार राय, पवन पांडेय,सीबी सिंह,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल,अयन बोस,कृपा शंकर मिश्र, डिप्टी पोस्ट वार्डेन निजामुद्दीन, गोपाल मुखर्जी,अरूण जायसवाल, मनीष कुमार,अजय रोशन, राजेश सिंह,पवन पाण्डेय, अमूल्य श्रीवास्तव,प्रमोद पाल, सुरैया बानों,अदिति सिंह,संजय कुमार गुप्ता आदि समेत विभिन्न प्रखंड के वार्डेन और स्वयंसेवक और आफिस के सभी स्टाफ शामिल थे।
