
वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु साई माँ श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी के काशी स्थित शक्तिधाम आश्रम में स्वतंत्रता की 78 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आश्रम के स्वामी परमेश्वरानंद जी महाराज,महामण्डलेश्वर अनंतदास जी महाराज, कार्यक्रम संयोजक डेविड ओग्रेडी,प्रबंधक मनीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर जगतगुरु साईं मां श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी ने समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह समस्त भारत वासियों के लिए गर्व का पल है और सभी पूरे उत्साह ,उमंग के साथ आजादी का पर्व मना रहे हैं ,हमें अपने सनातन संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा करनी है और उसे संपूर्ण मानव जाति तक पहुंचना है।
महामण्डलेश्वर अनंतदास जी महाराज ने बताया कि इस अवसर पर जापान मे आश्रम से जुड़े साई माँ के भक्तों के पूर्वजों की शांति के लिये आचार्य सुरेश शर्मा के आचार्यत्व मे 11 वैदिक विद्वानों द्वाराओवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जापान में प्रति वर्ष 15 अगस्त के दिन पूर्वजों की शांति के लिये पूरे देश मे त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ,आचार्य प्रो सुरेश कुमार शर्मा,पं अवनीश द्विवेदी पं तुषार मुखर्जी,पं धीरज उपाध्याय,पं गन्धर्व झाँ,पं प्रकाश मिश्रा,पं शिवचरण द्विवेदी,प्रवीण खत्री,अरुण यादव,शुभम पांडेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
