वाराणसी। महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ए.के. जोशी, एवं विशिष्ट अतिथि करियर गुरु रविन्द्र सहाय थे।

मुख्य अतिथि प्रो. ए.के. जोशी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान देने वाले महापुरुषों के बलिदान को याद किया और कहा कि स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझने और देश के विकास में अपना योगदान देना सच्ची देशभक्ति है।

इस अवसर पर करियर गुरु रविंद्र सहाय युवाओं को प्रेरित करते हुए देशभक्ति और स्वावलंबन की भावना को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सी. शेखर ने किया।

इस अवसर पर वैभव पांडेय, टीपू सुल्तान, गंगामित्र धर्मेंद्र कुमार पटेल, संदीप राजभर, बीनू पटेल, कमलेश, रूबी गुप्ता, रूपा पटेल, राधा मौर्या, घनश्याम, शीनू, आंचल आदि गंगामित्र उपस्थित थे।

अंत में गंगामित्र धर्मेंद्र पटेल की अगुवाई में सभी अतिथि एवं गंगामित्रों द्वारा गंगा सेंटर से वीसी लॉज तक तिरंगे के साथ एक रैली निकालकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *