
जोधपुर।विधा वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आजादी के 78वे स्वतंत्रता दिवस समारोह अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया
विद्यालय के मुख्य प्रबंधक टीकम परिहार ने बताया कि जोधपुर के वरिष्ठ समाज-सेवी एवं अध्यक्ष लायंस क्लब जोधपुर बोरानाडा महेंद्र राज लुणावत के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ भारती व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया गया।
तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महेंद्र राज लुणावत द्वारा ध्वजारोहण कर वह राष्ट्र गान हुआ।इसी कड़ी में विद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा देश भक्ति के गीतों पर भव्य प्रस्तुति दी गई।
समारोह में विद्यालय के महिला व पुरुष अध्यापक के साथ बच्चो के माता-पिता, पूर्व छात्र छात्राए उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में देश को आजादी दिलवाने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए याद किया और बच्चो को उन्नति की शिक्षा देते हुए उन्हे भविष्य में आगे बढ़ते हुए देश का नाम रोशन करने की सीख प्रदान की।
स्वागत भाषण प्रधानाध्यापिका प्रीति भोजवानी ने और मंच संचालन नवदीप ने किया।
