
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय होलपुर में प्रधानाध्यापिका सरिता प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने गीत और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की। संयोजन में प्रधानाध्यापिका, रोम सिंह, अंशु वर्मा, आभा पटेल, बृजेश तिवारी, श्वेता दीक्षित आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों के साथ ही अतिथिगण उपस्थित थे।
