
वाराणसी। नव रचना कांवेंट स्कूल (गिलट बाजार) में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह ने झंडारोहण किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक डा.रामसुधार सिंह,डा.(मेजर) अरविन्द कुमार सिंह आदि थे।
