
वाराणसी। महावीर मंदिर चौराहे (अर्दली बाजार) पर महावीर मंदिर, महावीर व्यायामशाला एवं कुंड निगरानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। ध्वजारोहण मंदिर के महंत शैलेन्द्र द्विवेदी “बब्बू महाराज” और पार्षद अशोक मौर्या ने किया। संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया। चंद्रकला,शिवांकी आर्या, निधि सिंह, राखी मौर्या, संजू सोनकर, संतोष जायसवाल, शैलेश गुप्ता,उमेश,पंकज वर्मा,किशन चौहान समेत क्षेत्र के व्यापारी और नागरिक शामिल थे।
