वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट (महिला समिति) ने आर्थिक आजादी का उत्सव फैमिली फन फेस्ट मेला का आयोजन शुभम लॉन में किया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी आरके अग्रवाल श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण’, रंजना अग्रवाल, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के क्लस्टर हेड प्रियांक टंडन ने संयुक्त रूप से महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम न्याय अधिकारी पिंडरा सत्यम सिंघल एवं सिविल जज शुभी अग्रवाल ने मेले की सराहना करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज सर्व समाज हित के लिए कार्य करता है। मेले के समापन समारोह की मुख्य अतिथि जौनपुर की जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल रहीं। इसके पूर्व कार्यक्रम शुभारम्भ यशी बंसल के गणेश वंदना नृत्य से हुआ। मेले प्रांगण में भारत माता की जय का उद्दघोष करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गयी। मेले में बनारसी ठाट से ओतप्रोत हस्तशिल्प कला की अद्भुत प्रदर्शनी लगायी गयी। मेले में हजारों ख़रीदारों की भीड़ रही। श्री अग्रसेन पीजी कॉलेज की छात्रा आकृति झा द्वारा श्रीराम विवाह की मिथिला पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल, डॉ मधु अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, स्मिता लोहिया, शिल्पी अग्रवाल, मधु अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अरविन्द सिकारिया, अतुल अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *