वाराणसी। पठानी टोला हाजी मुहम्मद उमर के मैदान छितनपुरा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी नागरिक सुरक्षा प्रखंड कोतवाली व अमीरुल्लाह एण्ड कम्पनी के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। अध्यक्षता डिवीजनल वार्डेन कोतवाली कन्हैया लाल यादव और स्वागत अमीरूल्ला ने किया। कार्यक्रम पठानी टोला अमीरूल्ला एंड कंपनी के तत्वाधान में आयोजित होता है। समारोह में उपनियन्त्रक नागरिक सुरक्षा नरेन्द्र शर्मा, सहायक उपनियन्त्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार राय, डि. चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, डिवीजनल वार्डेन भेलूपुर वीवी सुन्दर शास्त्री,शहर के मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी, बुनकर बिरादराना तंजीम पांचों के सरदार हाजी हाफिज, अली अहमद, ज्याउल हसन, शिव प्रसाद गुप्त, जिला अस्पताल के डॉ. एसपी सिंह, डॉ. जफर इकबाल, डॉ. जावेद इकबाल, डॉ. वकील, डॉ. अब्दुल मजीद, डॉ. अंजार सिद्दीकी, डॉ. आरिफ आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *