वाराणसी। स्वर्णकार समाज राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने एवं समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से गुरुवार को काशी में बृहद बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रदेश के लगभग 20 जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संगठित होने पर बल दिया।

रविन्द्रपुरी स्थित रवि सर्राफ के आवास पर स्वर्णकार समाज की बैठक में आए हुए जन प्रतिनिधियों में श्याम सुंदर वर्मा, नीरज कुमार वर्मा, मनीष वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, उमेश वर्मा, कुंदन लाल वर्मा, रामेश्वर प्रसाद वर्मा सहित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर से संवाद, समन्वय, सहयोग और समर्पण को आधार मानकर भागीदारी के सापेक्ष हिस्सेदारी की जोरदार पैरवी की। समाज में राजनीतिक चेतना जागरण पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने विचार था कि स्वर्णकार समाज अपने राजनीतिक अधिकार के लिए सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता है, इसके लिए हमें एकजुट होकर हर संघर्ष के लिए तैयार होना होगा।

बैठक में निर्णय किया गया कि शीघ्र ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वर्णकार समाज की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक रवि सर्राफ ने अतिथियों एवं समाज के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम लोगों का पहला लक्ष्य विधान परिषद एवं विधानसभा में समाज के नेतृत्व व हक के लिए बड़ी लड़ाई के लिए तैयार होना है।

बैठक कीअध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण नारायण सोनी एवं संचालन पूर्व पार्षद किशोर कुमार सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन कमल कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से ज्योति सोनी,अनिल चंचल, सत्यनारायण सेठ, विष्णु दयाल, दुर्गा प्रसाद एडवोकेट, सरिता सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, कमल कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सेठ, देवेंद्र सेठ, सुनीता सोनी, पंकज सर्राफ, अरुण सोनी, श्रवण सेठ, राजू वर्मा, राकेश सेठ, आनंद सिंह अन्ना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *