वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्र आश्रम में शनिवार को आश्रम के प्रांगण में काशीवासी एवं भक्तों के द्वारा लोक कल्याण अर्थ धर्म रक्षण, बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के शांति के लिए 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ सांयकाल प्रारंभ हुआ। सैकड़ो भक्तगण शामिल होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। तत्पश्चात् नारियल फोड़ कर भगवान को भोग लगाया।

यह प्रक्रिया 108 बार 108 नारियल हनुमान जी को चढ़कर बहुत ही श्रद्धापूर्वक भक्तों ने पाठ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योतिषी एवं वास्तु शास्त्र के विद्वान सी वी बी सुब्रमण्यम ने हनुमान जी का पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आश्रम का पूरा प्रांगण हनुमान मय हो गया ।

भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया ।

इसमें मुख्य रूप से नारायण नंद भारती स्वामी, बुद्ध शर्मा श्याम शास्त्री, राम मोहन राव कृष्ण प्रसाद,पप्पू मूर्ति, श्रीमती रुक्मिणी, वेमुरी उमा,वी वी सुंदर शास्त्री सहित अनेक भक्तगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *