वाराणसी/मिर्जापुर। शुक्रवार को वाराणसी से चलकर मिर्जापुर स्वर्णकार समाज की एकता व कुशलता के कामना करते हुए, मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगा।

मिर्जापुर में सोनी समाज धर्मशाला में जिला अध्यक्ष अमरनाथ सेठ के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के लोगों के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।

तत्पश्चात भदोही जनपद के सुरियावा में जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज की बैठक हुई।

अंत मे रात्रि 8:00 बजे कल्याणी देवी धर्मशाला प्रयागराज में स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ संरक्षक शिव शंकर वर्मा तथा रोहित सेठ “गुलाब” की अध्यक्षता में राजनीतिक भागीदारी व सुनार समाज के सामाजिक,राजनीतिक तथा शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग हेतु संकल्प लिया गया।

विभिन्न बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ वाराणसी, खलीलाबाद के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,देवरिया पथरदेवा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री (भाजपा) श्रीमती ज्योति सोनी, देवरिया पंकज वर्मा,अजय वर्मा,श्याम सुंदर वर्मा , गोरखपुर से पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, संदीप सेठ अध्यक्ष स्वर्णकार संघ पिंडरा, प्रदीप सेठ “राजू” अध्यक्ष स्वर्णकार संघ चौबेपुर वाराणसी, सहित समाज के विभिन्न जिलों के तथा अनेक स्वजातिय संगठन के प्रमुख सुनार समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में तीनों जनपद के संगठनों के पदाधिकारी व सम्मानित सदस्य जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग व समर्थन दिया उनका हृदय से सत्यनारायण सेठ आभार व्यक्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *