
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वाराणसी आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर काफी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और बुके से जोरदार स्वागत किया। बाबतपुर से अखिलेश यादव अपनी गाड़ी में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव लालगंज के सांसद दरोगा सरोज एवं जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के साथ काजीसराय, हरहुआ, रिंग रोड होते हुए बनियापुर, मोहाव, चोलापुर, धरसौना, चन्दवक होते हुए लालगंज आजमगढ़ में हॉस्पिटल के उद्घाटन में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात पार्टी नेताओं से मिलें और उनका हालचाल लिया। इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से निजी विमान से लखनऊ चले गए। सपा सुप्रीमो का एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा काफिला रोककर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर एवं स्वागत मे सांसद वीरेंद्र सिंह, सांसद प्रिया सरोज, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव,पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, आत्माराम यादव ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप मौर्य, आनंद मोहन गुड्डू, उमेश प्रधान, आनंद मौर्या, डॉ ओपी सिंह, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, बाबूलाल यादव, आदि थे।
