
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के बाद प्रथम वाराणसी आगमन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रास्ते भर काफिला रोक कर बुके एवं फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार मौर्य और जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट के नेतृत्व में मोहाव में बुके देकर स्वागत किया। बनियापुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव के नेतृत्व में, हरहुआ में उमेश प्रधान के नेतृत्व में एवं चोलापुर में धनंजय यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
