
मिर्जापुर की कजरी गायिका पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव के असामयिक निधन आज हो गया, नादान परिंदे साहित्य मंच पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव निधन से कजरी गायन की अपूर्णीय छती बताया है ।
कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव का जन्म वाराणसी जनपद में हुआ था, काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक, गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी एड, तथा प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर करने के बाद मिर्जापुर में अध्यापन के कार्य में जुट गई।
अजीता श्रीवास्तव को 2022 में कजरी गायन में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया था ।
नादान परिंदे साहित्य मंच के लंका स्थित मुख्य कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से डॉ सुबाष चंद्र, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश जी, मधुकर मिश्रा ,दीपक सिंह,झरना मुखर्जी ,कर्नल गोविंद सिंह, डा कैलाश सिंह विकास सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण श्रद्धांजलि अर्पित की
