वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय और प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से सुप्रसिद्ध लेखक हरिशंकर परसाई के जन्मशताब्दी वर्ष में हरिशंकर परसाई का लेखन : समय, समाज और संस्कृति कि प्रतिबिम्ब ‘ विषयक संगोष्ठी 21 अगस्त आयोजित किया गया है। संयोजक प्रो.गोरखनाथ ने बताया कि संगोष्ठी का शुभारंभ प्रसिद्ध आलोचक डॉ. शंभूनाथ करेंगे। संगोष्ठी में प्रसिद्ध कथाकार एवं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय, हरिशंकर परसाई की जीवनी लेखक राजेन्द्र चन्द्रकान्त राय, प्रो. अनिल राय, प्रो. आनंद शुक्ला भी शामिल होंगे।
