वाराणसी।श्रावण मास में गत 13 अगस्त से 19 अगस्त 2024 तक महमूरगंज स्थित शगुन लॉन, वाराणसी में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक के आज छठे दिन रविवार को कथा के दौरान रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के अध्यक्ष अरविंद विनोद अग्रवाल व संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने वृन्दावन से पधारे प्रख्यात कथा मर्मज्ञ महामण्डलेश्वर स्वामी इन्द्रदेव जी महाराज का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम, पगड़ी व स्मृति-फलक देकर अभिनन्दन किया।

कथा के मुख्य यजमान व क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो़.श्रवण अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल व रामदयाल मिश्र, शकुंतला मिश्र का अंग वस्त्रम् व स्मृति फलक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब शिवगंगा के पूर्व अध्यक्ष अजय पांडेय, रविनन्दन तिवारी, आलोक अरोड़ा, अजय कुमार, विजय अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, चन्द्रशेखर वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *