वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काशी के साहित्यकारों ने रविवार की सुबह सर्किट हाउस में मुलाकात किया। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शम्भू नाथ सिंह पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने के उद्देश्य से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सितंबर प्रथम सप्ताह में आने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर साहित्यकार डा.रामसुधार सिंह ने अपनी पुस्तक चलो मन तुम काशी मुख्यमंत्री को भेंट किया। राजीव कुमार सिंह ने डा.शंम्भूनाथ सिंह की पुस्तकें और सोच-विचार पत्रिका के संपादक नरेन्द्र नाथ मिश्र ने काशी अंक-15 की प्रति भेंट की। इस मौके पर एमएलसी धर्मेन्द्र राय, प्रो.श्रद्धानंद, हिमांशु उपाध्याय, बासुदेव ओबेराय,डा.रोली, मनीष खत्री आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *