
वाराणसी।काशीपुरा रामलीला (पंजीकृत) की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष आलोक सिंह की अध्यक्षता में काशीपुरा स्थिति मनोहर मन्दिर में सम्पन्न हुआ। जिसमें श्री अशोक कसेरा को सर्वसम्मति से रामायणी महन्त मनोनीत किया गया।
ज्ञातव्य है उनके पिताश्री ,दादाश्री एवं परदादा स्व ठाकुर महन्त जी ने भी ये गौरवशाली परम्परा का निर्वाहन कर चुके है।
बैठक में अरूण कसेरा,प्रकाश कसेरा,अमित क्षत्रिय,राजेन्द्र क्षत्रिय,किशोर कसेरा,विजय बाबू ,बउवा कसेरा ,छेदी लाल, बाबू कसेरा ,नितिन कसेरा , बचाऊ कसेरा,राज कुमार , रामदुलारे कसेरा सहित सदस्य मौजूद रहे। 
इस अवसर पर रामलीला समिति की तरफ से महन्त अशोक कसेरा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
