रिपोर्ट अशरफ आदिल 

 

प्रयागराज।प्रयागराज के नीमी गांव में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

उतराव निवासी विशाल वर्मा (15) जो रोज की तरह भोजन कर रविवार की शाम अपने कमरे में सो गया।

आधी रात कमरे में लगे टेबल फैन को ठीक करने के दौरान करंट उतर आया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह करीब 3 बजे उसकी मां रीता देवी कमरे में गई तो उसका बेटा टेबल फैन के पास गिर पड़ा हुआ था। शोरगुल के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। लेकिन तब तक किशोर विशाल वर्मा की मौत हो चुकी थी।

मृतक विशाल वर्मा दसवीं का छात्र था। जो नीमी थरिया स्थित केडी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *