वाराणसी। सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के भक्त लक्ष्मीकांत मिश्रा “किशमिश गुरू” के नेतृत्व मे विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। सपा नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा “किशमिश गुरू” लगातार 21 वर्षो से लगातार प्रति वर्ष सावन के पाॅच सोमवार पर अपने पुत्र एवं पुत्रियों के रोजाना मिलने वाले खर्च को एकत्रित कर विभिन्न प्रकार के व्यंजन वितरित करते है। शिवभक्तो मे भोजन के साथ नीबू पानी वितरित किया गया। बाबा विश्वनाथ के प्रति असीम आस्था रखने वाले बाॅफाटक निवासी सपा के वरिष्ठ नेता व होटल के स्वामी लक्ष्मीकांत कांत मिश्रा “किसमिस गुरू” तरह तरह के फलाहार श्रद्धालुओ मे वितरित करते है। जिसमे लस्सी,मैगो जूस,मालपुआ, अनेक प्रकार के फल,साउथ इंडियन व्यंजन,सहित दर्जनो प्रकार के फलाहार श्रद्धालुओ मे वितरीत किए गए हैं। मंगलवार को भंडारा मे श्रद्धालुओ को बीस हजार से अधिक शिवभक्तो मे पुडी सब्जी के साथ बुनिया एवं नीबू पानी का शीतल पेय जल वितरित किया गया। इस अवसर पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा), विजय यादव,रमेश प्रसाद, अमिताभ दिक्षित,ब्रम्ह दत्त त्रिपाठी, दिलीप कश्यप,गनेषु गुप्ता,अंबरीश जायसवाल, राहुल यादव,,प्रदीप साहू, कमल तिवारी,महेश यादव,बबलू तिवारी,पूर्व पार्षद बलवंत सिंह,, सुमित यादव,,ईमरान अहमद “बबलू” ,अनुप मालवीय,मुजीब भाई, बबलू यादव ,सुमित यादव, शैलेन्द्र दूबे आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *