
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद निवासी शाहिद पुत्र अबुल कैश का निजामाबाद फूलपुर मार्ग पर फरहाबाद स्थित बकरी फार्म है । बीती रात में अज्ञात किसी जंगली जानवर ने फार्म में घुस कर 8 बकरियों को मार डाला। तथा तीन बड़ी बकरियां उठा ले गया है।
फार्म में तेंदुआ टाइप बड़े जानवर के पंजे का निशान बना हुआ है।हर बकरियों के गर्दन पर बड़े बड़े दांत से काटकर मार डाला गया है।
सुबह शाहिद जब अपने बकरियों को चारा देने गए तो यह दृश्य देखकर भौचक्का रह गए। घटना कि जानकारी निजामाबाद पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर आकर जानवर के पंजों की जॉच के लिए बन विभाग को सूचना दिया है।
घटना कि सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई है उन्होंने सभी बकरियों कि कीमत दो लाख से अधिक बताया है।
