वाराणसी। दुर्गाकुण्ड स्थित श्री सत्यनारायण तुलसी मानस मंदिर निकट श्रावन मेला सहायता शिविर समाज संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा दर्शनार्थियों के सहयोग हेतु दिनांक 28 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 तक शिविर का आयोजन किया गया। सहायता शिविर प्रदेश अध्यक्ष/सचिव रामबाबू विश्वकर्मा के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ ।

समाज संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण ने विगत 20 दिनों से विपरीत मौसम की परवाह किये बिना पूरी सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे ।

शिविर में मुख्य रूप से अशोक यादव , मनीष गुप्ता , राजू सोनी , अनूप कुमार , विजय मिश्रा , की पूरी टीम के साथ नई सुबह एक उम्मीद की अध्यक्ष ममता , किशन यादव आदि सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोमवार को समाज संगठन उत्तर प्रदेश के जिला सचिव डॉ सुबाष चंद्र ने सभी सदस्यों को सम्मानित करके सहायता शिविर का समापन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *