वाराणसी। बुधवार को शिवदास पुर स्थित एचडीएफसी बैंक ने वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ जन का सम्मान किया। बैंक अधिकारियों द्वारा नए नियमों के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी से वरिष्ठ जनों को अवगत कराया।

पेंशनर्स द्वारा बैंक कार्य में आ रही परेशानियों संबंधी पूछे गए प्रश्नों का बैंक अधिकारियों ने समाधान कराया गया एवं बचत खाता ,सीनियर सिटीजन खाता,एफ डी,बचत प्लान व सावधानी से सम्बंधित आवश्यक जानकारियां दी ।साय ही आश्वासन दिया कि अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु बैंक में आकर संपर्क करें। बैंक के नाम से आ रहे फर्जी फोन कॉल से कैसे बचा जाए तथा समस्या का समाधान बैंक आकर कर ले तथा अपनी आवश्यक जानकारी किसी अन्य को उपलब्ध न करावे इस सन्दर्भ में अवगत कराया गया ।

शाखा प्रबंधक मनजीत सिन्हा ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। केक काट कर वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पृथ्वी घोषाल, ऋषभ विश्वकर्मा , प्रवीण द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *