रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी, लखनऊ 

 

लखनऊ। एसी – एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आज भारत बंद का आवाहन किया गया।

लखनऊ में भी भारत का असर दिखा। हज़रत गंज स्थित अम्बेडकर चौराहे पर बड़ी संख्या में दलित व पिछड़े वर्ग से जुड़े लोग शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बसपा का झंडा लिए अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है नारे को बुलंद कर रहे थे।भीम आर्मी ने भी बंद को समर्थन दे रक्खा है।

लखनऊ के विभिन्न बाजारों में भारत बंद का असर नहीं रहा। व्यापार मंडल ने भारत बंद से अपने को अलग रक्खा। व्यापार मंडल का कहना है कि राजनीति बंद में वह शामिल नहीं रहेगा।

चौक सरार्फा बाजार व उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने बयान जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *