आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे व्यापारी
वाराणसी।काशी व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से जुड़े सभी क्षेत्रीय व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों की अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने बांग्लादेश में विगत कई दिनों से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हैवानियत पर अपना गहरा रोष जताया। सभी व्यापारियों ने एक स्वर से गुरुवार को वाराणसी बंद को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने गुरूवार को अपने- अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने व हिंदू रक्षा समिति द्वारा सायं चार बजे सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकलने वाली आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर विरोध प्रदर्शित करने पर भी अपनी सहमति जतायी।
बैठक में बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन से राजन बहल, देवेंद्र मोहन पाठक, बनारस साड़ी युवा संघ-ठठेरी बाजार से पवन मोदी, नदेसर व्यापार मण्डल से डा. अखिलेश सिंह, अनिल यादव, विशेश्वरगंज व्यापार मंडल से अशोक गुप्ता, अमरेश जायसवाल, कर्णघण्टा-सप्तसागर व्यापार मण्डल से अशोक जायसवाल, अशोक सिंह, नीचीबाग-बुलानाला व्यापार मंडल से प्रदीप गुप्ता, अश्वनी शाह, वाराणसी प्रकाशक संघ से राकेश जैन, रविशंकर सिंह, जालपा देवी व्यापार मंडल से अनिल केशरी, कन्हैया प्रजापति, वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ से रवि सर्राफ़, काशी सर्राफ़ा मण्डल से मुरलीधर सेठ, काशी किराना व्यापार मंडल से दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रंग व्यवसायी समिति से बृजरमन कुशवाहा, इलेक्ट्रॉनिक डीलर्स एसोसिएशन से अशोक अग्रवाल, राजेश सोनी, काशी इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मण्डल से केशरी नन्दन उपाध्याय, काशी काग़ज़ व्यवसायी समिति से गौरीशंकर नेवर, राजेश ढोढी, लक्सा व्यापार मण्डल से मदन वर्मा, राजेन्द्र चक्रवाल, विश्वनाथ गली व्यवसायिक समिति से विनोद मिश्रा, चौक-ज्ञानवापी व्यापार मंडल से बल्लभ अग्रवाल, भेलूपुर व्यवसायी संघ से कुमार लाल सचदेवा, नारियल बाज़ार-छत्तातले व्यापार मंडल से किशन जायसवाल, नन्दलाल अरोड़ा, पान मैटेरियल्स एसोसिएशन से अजय अग्रहरि बनारस सुर्ती व्यवसायी संघ से जगदीश पटेल, पूर्वांचल जर्दा-पान मसाला निर्माता एसोसिएशन से अशोक चौरसिया, वाराणसी मोटर सर्विस संघ से राकेश सिंह, थोक वस्त्र व्यवसायी समिति से मदनमोहन अग्रवाल, कचौड़ी गली व्यापार मण्डल से विजय गुप्ता, नरेन्द्र चोपड़ा, शास्त्री नगर व्यवसायी कल्याण समिति से राजकुमार शर्मा, आशीष दूबे, मंडुवाडीह व्यापार मंडल से विनय गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता, काशी रेडीमेड होजरी एसोसिएशन से रतन लाल केशवानी, बनारस सुर्ती व्यापारी संघ से अरुण केशरी, जयप्रकाश केशरी, लहरतारा व्यापार मंडल समिति से अश्वनी कुमार बरनवाल, लंका व्यापार मंडल से अजय कुमार मौर्या, बनारस थोक पाइप विक्रेता समिति से अनिल अग्रवाल, चेतगंज व्यवसायी समिति से आकाश साहनी, बनारस ऑयल एसोसिएशन- मच्छोदरी से अंकित अग्रवाल, दिलीप जायसवाल, हड़हा व्यापार मंडल से अनिल गुप्ता, गोविंदपुरा रेशम कटरा व्यापार मंडल से गुरमीत सिंह, जगतगंज व्यापार समिति से राजू शर्मा, कमच्छा व्यापार मंडल से गोविन्द यादव, मनोज जायसवाल, श्री काशी खाद्य व्यापार मंडल-विशेश्वरगंज से मनमोहन अग्रवाल, मालवीय मार्केट व्यवसायिक संघ से अभिषेक केशरी, सोनारपुरा व्यापार मंडल से प्रमोद यादव, शिवाला व्यापार मंडल से विजय यादव, सोनिया-सिगरा व्यापार मंडल से धु्रव जी, सिल्क ट्रेड एसोसिएशन से वैभव कपूर, मनीष जैन, प्रगतिशील फल सब्जी व्यवसायी समिति से तिलकराज कपूर, वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन-चांदपुर से जयप्रकाश तिवारी, वाराणसी वारदाना व्यापार मंडल दलहट्टा से राजकुमार बरनवाल, वाराणसी सुपारी डीलर एसोसिएशन से सुधीर चौरसिया, प्रगतिशील व्यावसायिक समिति से सुनील केशवानी, बनारस ब्रास मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन से अनिल रस्तोगी, बनारस ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन से अनूप नागर, महिला व्यापार मण्डल से शालिनी गोस्वामी, रश्मी साहू, जिला व्यापार मण्डल से विजय यादव आदि ने बनारस बंद को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
उक्त जानकारी रविशंकर सिंह प्रवक्ता काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दी है।
