
वाराणसी। आरक्षण के वर्गीकरण के मुद्दे पर सामाजिक संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद आंदोलन में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आनंद मौर्या एवं जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला मुख्यालय एवं कचहरी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद बुलाया गया था। बंद का आह्वान आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने किया था। भारत बंद को कई और संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। इसके अलावा बीएसपी ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। बंद समर्थकों ने कहा है कि एसटी, एससी के आरक्षण का वर्गीकरण के विरोध को लेकर यह कदम उठाया गया है।
जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि सदियों से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ अन्याय होता चला आ रहा है। एसटी एवं एससी समुदाय के लोग आज भी आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि निजी संस्थानों में आरक्षण नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में इस समाज के अधिकांश बच्चे शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ रहे हैं। इस अवसर जिला महासचिव आनंद मौर्य, बाबा साहब वहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्य प्रकाश सोनकर सोनू, बसपा के जिला अध्यक्ष रवि कुमार, बसपा के पूर्व मंत्री रघुनाथ चौधरी, सतीश यादव, आर के चौधरी, आरपी यादव, विजय टाटा, राजू कुमार, शिवप्रसाद गौतम, अनिल खरवार, शिव सोनकर, विनोद शुक्ला, धर्मवीर पटेल, कुलदीप कुमार व रामकिंकर पटेल आदि उपस्थित थे।
