पैमाइश के लिए मांगे थे पैसे; विजिलेंस टीम ने ट्रैप कर पकड़ा

 

प्रयागराज।प्रयागराज में राजस्व निरीक्षक को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। विजिलेंस टीम ने बुधवार को सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को रंगे हाथ पकड़ लिया।

एक महिला की शिकायत पर पहले उसे टीम ने ट्रैप किया। फिर सुभाष चौराहे के पास से खींचकर ले गई।

धूमनगंज के ग्यासउद्दीनपुर की रहने वाली सुमन देवी शिकायत किया था कि उनकी पुश्तैनी जमीन शाहा उर्फ पीपल गांव तहसील सदर प्रयागराज में है। सुमन देवी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद नाम दर्ज हो चुका है। जमीन पर दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं, जिसकी धारा- 24 के अन्तर्गत पैमाइश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

पैमाइश राजस्व निरीक्षक ने गलत की थी। आपत्ति के बादएसडीएम ने पुनः पैमाइश करके रिपोर्ट देने के लिए कहा था।

जमीन की देखरेख व मुकदमे की पैरवी मनोज कुमार पुत्र शिवबरन सिंह करते हैं।

सुमन देवी का आरोप है कि वह मनोज कुमार के साथ मिलकर राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा से मिलने गईं तो 10,000 रुपए रिश्वत मांगी गई। रामकृष्ण मिश्रा राजस्व निरीक्षक ने 10,000 रुपए लेकर बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *