
वाराणसी। बुधवार को पराड़कर स्मृति भवन में अग्रसेन स्वतंत्र स्काउट गाइड दल व्दारा आयोजित सम्मान समारोह में जिला प्रशिक्षण आयुक्त डा मीना कुमारी को सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि डा मीना कुमारी को विगत 22 फरवरी 2024 को एशिया पेसिफिक अवार्ड से हरियाणा में सम्मान प्राप्त हुआ था।
सम्मान मुख्य अतिथि हिमांशु नागपाल, विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार रस्तोगी ने डा मीना कुमारी को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
डा मीना कुमारी को सम्मानित होने पर स्काउट गाइड ने बधाई दी।
