वाराणसी। विगत दिनों पूर्व कोलकाता के हॉस्पिटल में निर्भया डॉक्टर के साथ अमानवीय घटना के विरोध में चारो तरफ आंदोलन धरना प्रदर्शन का क्रम चल रहा है। विशेष रूप से डॉक्टरों के समाज मे आंदोलन तेज है।

गुरुवार को सोनारपुरा स्थित दुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज से सामाजिक संगठन महिला, क्षेत्रिय जनता, बंगिय समाज स्कूल की छात्राओ ने मौन जलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में शिवाला चौराहा से भेलुपुर स्थित विजया माल पहुंच कर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया ।

जलूस भेलुपुर चौराहा,सोनारपुरा चौराहा होते हुए दुर्गा चरण कॉलेज पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस का संचालन क्षेत्रिय पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी एवं बंगिय समाज संगठन के महामंत्री देबाशीष दास(हीरु दा) कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *