वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा का कुलपति पदभार ग्रहण किए एक साल हो गया।

ज्ञातव्य हो कि 22 अगस्त 2023 को प्रो बिहारी लाल शर्मा ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के 37 वें कुलपति का पदभार ग्रहण किया था। गुरुवार को एक साल पूरा हुआ।

कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा के एक साल के कार्यकाल में नैक मूल्यांकन में ए डबल प्लस ग्रेड, भारतीय ज्ञान परम्परा का संरक्षण, तथा छात्र छात्राओं का समुचित विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एक साल कार्यकाल पूरा होने पर विश्वविद्यालय के आचार्य व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *