रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी

बाराबंकी। शुक्रवार की सुबह अवध एकेडमी स्कूल का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से चालीस बच्चे मलबे के साथ पन्द्रह फीट जमीन पर गिर गये। हादसे से सभी बच्चे घायल हो गए।

मामला सुबह आठ बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है।

घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।कई बच्चे मलबे के नीचे दब गए। किसी के सिर चेहरे और गर्दन में तो के सीने और हाथ पैर में गम्भीर चोट आई।कई बच्चों के पैर टूटे हैं। बच्चों की चीख-पुकार मची थी।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएम एसपी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम ने बच्चों को मलबे से रेस्क्यू करके निकाला।

सभी घायलों को स्कूल से लगभग तीन सौ मीटर दूर जहांगीराबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया इ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *